मैनपुरी/भोगांव। रंजोगम का मोहर्रम रविवार से शुरू हुआ। मोहर्रम की पहली तारीख को परंपरागत तरीके से अलम का जुलूस निकाला गया। मैनपुरी और भोगांव में निकाले गए अलम के जुलूसों में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
मैनपुरी में रविवार की शाम आगरा रोड स्थित इमामबाड़े से अलम का जुलूस निकाला गया। अंजुमन अहले सुन्नत कमेटी के सदर मोहम्मद आजम खान ने बताया मोहर्रम का समापन 11 अगस्त को प्याले का जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद असलम, नदीम इलाही, शमशुद्दीन, सरफराज, इम्तियाज, साबिर, सुलेमान मौजूद रहे।
भोगांव में मोहल्ला करियानीम में रविवार की दोपहर शकील अंसारी के आवास से अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस करियानीम पहुंचकर समाप्त हुआ। अहमद अली, गुलजार अहमद, नाजिम अंसारी, शाकिर हुसैन, इस्तखार हुसैन, परवेज शाह, आरिफ अंसारी, मोहम्मद अली, हाफिज रिजवान, तस्लीम अंसारी, आरिफ अली, नदीम खान, सादान खान मौजूद रहे।