फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिलराम गेट चौराहे का कट बंद होने से बढ़ी परेशानी

Fri, 03 May 2024 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर में सर्कुलर रोड पर बिलराम गेट चौराहे के कट बंद होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें घूमकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। पुलिस की इस नई व्यवस्था से सर्कुलर रोड और बस स्टैंड से बिलराम की ओर जाम की स्थिति रहती है। दरअसल, यातायात पुलिस ने कई दिन पूर्व से शहर में यह व्यवस्था लागू कर रखी है। पुलिस ने बिलराम गेट चौराहे पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए बिलराम गेट चौराहे के कट बंद कर दिया गया। इससे चौराहे पर लगने वाली भीड़ तो कम हो गई, लेकिन चौराहा पार कर एक दूसरी ओर आने जाने वाले लोगों को घूमकर चौराहा पार करना पड़ रहा है। जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पुलिस के इस कदम से परेशान लोग उसके इस कदम को गलत ठहरा रहे हैं। वहीं कट बंद हो जाने से पेट्रोल पंप कट और किसरौली रोड कट पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। सर्कुलर रोड पर बस अड्डे से बिलराम गेट चौराहे तक जाम की स्थिति दिन में बार बार बन रही है। रात में 9:30 बजे के बाद कट पर लगाए बैरियर हटा दिए जाते हैं। तब लोगों को राहत मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें