फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रमुख मार्गों पर रोडवेज बस नहीं चलने से हो रही परेशानी

Sun, 01 Oct 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के कई प्रमुख मार्गों पर रोडवेज बसें नहीं चलने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को परिवहन सुविधा से जोड़ने की योजना का यहां असर नहीं दिखाई दे रहा। मार्गों पर रोडवेज की बसें नहीं होने से लोगों को डग्गेमार वाहनों में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों ने एआरएम से बसों के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

सोरों से सहावर-गंजडुडवारा मार्ग, सोरों-सलेमपुर-बरवारा मार्ग, सोरों-गंगागढ़ मार्ग, सोरो-लहरा-नगरिया मार्ग आदि अन्य मार्ग ऐसे हैं जिन पर रोडवेज की बसें संचालित नहीं होती हैं। इन मार्गो पर लगभग 60 गांव हैं, जिनके 1000-1200 कामकाजी लोगों का आवागमन कस्बे व अन्य स्थानों पर आवागमन करते हैं। विकास खंड के गांव सलेमपुर, फतेहपुर, बरवारा, तोलकपुर, हिमायूंपुर, याकूतगंज, लहरा, गंगागढ़ आदि ग्रामीणों को रोडवेज की बसों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन मार्गों पर यात्रा करने के लिए लोगों को ऑटो, ई-रिक्शा आदि डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीण राजेश कुमार, नरेश कुमार, पप्पू, रामचरन आदि ने एआरएम से मार्गों पर बसों के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें