फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निजी सुरक्षा कंपनी 465 युवाओं को देगी रोजगार

Fri, 19 Sep 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो24जिला सेवा योजन कार्यालय । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गांवों में रहने वाले बेरोजगार युवाओं को निजी सुरक्षा कंपनी में कार्य करने का अवसर मिलेगा। चयनित युवा एसआईएस कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर कार्य कर सकेंगे। सेवायोजन विभाग 20 से 26 सितंबर तक सोरोंजी, कासगंज और सिढ़पुरा विकास खंड में पंचायत स्तर पर भर्ती कैंप लगाएगा। 465 युवाओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।सेवायोजन विभाग शिविर लगाकर एसआईएस कंपनी के माध्यम से विकास खंड स्तर पर सुरक्षा कर्मी के पद पर युवाओं का चयन करेगा। 20 सितंबर को सिढ़पुरा, सोरोंजी में 23 व 24 सितंबर को और कासगंज विकास खंड में 25 व 26 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित होगा। रोजगार मेला में 465 पदों पर बेरोजगार युवाओं का चयन किया जाएगा। 18 से 40 वर्ष तक के इंटर, स्नातक, आईटीआई पास आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने से पूर्व आवेदक को rojgaarsangam.up.gov.in बेव पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, दो फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पंजीकरण कार्ड के साथ कैंप में पहुंचना होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. पीपीसी शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार रोजगार मेला लगाकर युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है। युवाओं को कैंप लगाकर रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें