फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन इमरजेंसी के बाहर निजी एंबुलेंस का जमावड़ा, प्राचार्य पुलिस से शिकायत कर हटवाएंगे

Fri, 16 Oct 2020 11:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि इमरजेंसी के गेट पर लगी ये निजी एंबुलेंस को फिर से हटाया जाएगा, अब पुलिस से भी
इनकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
एसएन इमरजेंसी के बाहर निजी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के बाहर एक बार फिर से निजी एंबुलेंस का जमावड़ा लगने लगा है। यहां गेट पर ही तमाम एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। इनमें सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, इससे मरीजों की जान को खतरा रहता है।
विज्ञापन


ऐसा ही हाल पोस्टमार्टम हाउस और आठ मंजिला इमारत के पास का है। इन एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाओं की किट, मरीजों को ऑक्सीजन देने के लिए अंबू बैग और अग्निशमन सिलिंडर भी नहीं होता है। बीते महीने अमर उजाला ने मरीजों की जान को जोखिम में डालने वाली इन एंबुलेंसों को संबंध में खबरें प्रकाशित की थीं तब प्राचार्य ने इन एंबुलेंस को यहां से हटा दिया था। लेकिन, अब फिर से यहां एंबुलेंस खड़ी होने लगी हैं।

इस बार पुलिस से भी शिकायत की जाएगी: प्राचार्य
प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि इमरजेंसी के गेट पर लगी ये निजी एंबुलेंस को फिर से हटाया जाएगा, अब पुलिस से भी इनकी शिकायत की जाएगी।

संबंधित खबर- अफसरों की अनदेखी से मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़, धड़ल्ले से चल रहीं डग्गामार एंबुलेंस
विज्ञापन


मरीजों की परेशानी पर अमर उजाला ने उठाई थी समस्या
खटारा एंबुलेंस में मरीजों की जान खतरे में होने पर अमर उजाला ने बीते सितंबर में यह समस्या उठाई थी। जिसमें खटारा एंबुलेंस, इमरजेंसी पर एंबुलेंस का जमावड़ा समेत उनमें बदहाल चिकित्सकीय सेवाओं की पोल खोली थी। इस पर आरटीओ ने 11 एंबुलेंस को पकड़ा भी था। प्राचार्य ने इमरजेंसी से ऐसी एंबुलेंसों को हटाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें