मैनपुरी। हत्या के मामले में जेल में बंद एक बंदी द्वारा जेल से ही हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने पर शनिवार को जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बंदी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा हर जगह निखरती है। भले ही उसको कितनी भी परेशानी का सामना करना पड़े।थाना औंछा के दलीपपुर निवासी शिवम यादव हत्या के एक मुकदमे में जेल में बंद है। उसने जेल से ही यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी। जेल में रहकर ही उसने परीक्षा की तैयारी जेल शिक्षक ब्रजेश चतुर्वेदी की देखरेख में की थी। परिणाम घोषित होने पर 70 प्रतिशत अंक प्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्राप्त करके हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। शिवम ने 300 में से 203 अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं इंटर के परीक्षा परिणाम में तीन बंदी सतीश कुमार, कमल बाबू, विपिन तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। तीनों बंदियों में सबसे ज्यादा अंक थाना करहल के गांव चंदपुरा के सतीश कुमार ने 500 में से 214 अंक प्राप्त किए हैं। इस मौके पर जेलर पीके त्रिवेदी, जेल शिक्षक ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी जेलर मोनिका सचान, मनोज कुमार शुक्ला मौजूद रहे।