फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तबीयत खराब होने से बंदी की मौत

Tue, 25 Jul 2023 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तबीयत खराब होने से बंदी की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। मंगलवार की दोपहर जिला कारागार में एक वृद्ध बंदी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेलर ने बताया कि अचानक सोते समय अचेत हो गया था। तीन दिन पहले ही बिछवां पुलिस ने उसे एक वारंट में जेल भेजा था।
विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी मंगूलाल (65) को 23 जुलाई को पुलिस ने एक वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे मंगूलाल सो रहा था। तभी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गया। साथी बंदियों ने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। इसके बाद बंदी को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन की ओर से बंदी की मृत्यु के संबंध में परिजन को सूचना दी गई है। वहीं शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सोते समय ही अचानक बंदी अचेत हो गया। उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें