करीबी पर शक
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के चेहरे और सिर पर चोट का निशान है। आशंका है कि सिर में किसी भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई है। पैर पर भी धारदार हथियार से मारे जाने का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजन ने लेन-देन का विवाद बताया है। दो लोगों पर आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिन लोगों पर परिजन आरोप लगा रहे हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ होने का शक है।
खेत बेचकर मिली थी रकम
परिजन ने बताया कि श्रीकांत महाराज को खेत बेचकर रकम मिली थी। यह उन्होंने पास ही रख ली थी। उनके पास आकर कुछ लोग बैठा करते थे। श्रीकांत महाराज ने रकम उधार भी दे दी थी। इसी रकम को लेकर हत्या की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है।
महंत की हत्या का खुलासा नहीं
नाई की मंडी के धाकरान स्थित चामुंडा देवी मंदिर में महंत 60 वर्षीय चंद्रशेखर धाकड़ पांच सितंबर 2022 को मंदिर परिसर में लहूलुहान हालत में मिले थे। उनकी 15 दिन तक इलाज के बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। अधिकारियों के आश्वासन पर मान गए थे। मगर, आज तक घटना खुलासा नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि विवेचना चल रही है।