फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेले की तैयारियों में तेजी, बढ़ी तंबुओं की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के वार्षिक अमृत कुंभ मेला मार्गशीर्ष की तैयारियों में तेजी आ गई है। बृहस्पतिवार को मेला में जगह आवंटन और प्रकाश व्यवस्था का ठेका उठने के बाद अन्य ठेके उठाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मेला स्थल में डेरा तंबुओं की संख्या भी बढ़ने लगी है। साथ ही स्टॉल व दुकानें आदि भी लग रही हैं। मेला में जगह आवंटन व प्रकाश व्यवस्था का ठेका ई-टेंडर द्वारा मेरठ की फर्म न्यू वेज एंटरप्राइजेज के नाम हो गया। इसके बाद अब लेजर लाइट शो, नौका विहार, पार्किंग, टैंट, सीसीटीवी, कैमरा फोटोग्राफी आदि के ठेका उठाने की प्रक्रिया भी चल रही है जो दो-तीन दिन में पूरी हो जाएगी। मेले में आ रहे दुकानदारों व तमाशे वालों को जगह का आवंटन शुरू कर दिया है। दुकानदार व्यापारियों के आने से मेला ग्राउंड की रौनक बढ़ गई है। जगह-जगह तंबुओं के डेरे नजर आ रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि मेले में कवि सम्मेलन, भजन संध्या, रास लीला जैसे अनेकों कार्यक्रम होंगे। मेले का उद्घाटन 9 दिसंबर को मां गंगा की महाआरती के साथ होगा। मेले में अतिथि के रूप में योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम, नगर विकास मंत्री, पर्यटन मंत्री आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें