फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संचारी रोगों से निपटने की तैयारी शुरू

Mon, 23 Jun 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज विकास भवन सभागार में आयोजित संचारी रोग की बैठक में निर्देश देते सीडीओ सचिन ।
विज्ञापन
कासगंज। बारिश के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। 1 जुलाई से अभियान चलाया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कहा कि बारिश के मौसम में संचारी रोग फैलते हैं। अभियान में जो विभाग शामिल होंगे वे शीघ्र अपनी कार्य योजना तैयार कर लें। ताकि अभियान के दौरान उन कार्याें को कराया जा सके। अभियान के दौरान पंचायतीराज विभाग व नगर विकास विभाग साफ-सफाई, दवाओं के छिडकाव के इंतजाम करें। पशुपालन विभाग पशुओं में फैलने वाले रोगों की रोकथाम के लिए अपनी कार्य योजना तैयार कर लें। शिक्षा विभाग स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को रोगों के फैलने व बचाव के बारे में जागरूक करें। सीएमओ डाॅ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि बारिश के मौसम में सबसे अधिक खतरा मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार फैलने का रहता है। इन रोगों पर नियंत्रण के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव अवश्य कराया जाए। अभियान दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में लोगों को जागरूक किया जाएगा। दूसरे चरण घर घर दस्तक देकर रोगियों को चिन्हित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें