फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजनगरी में दो सत्र बाद विदेशी छात्रों से गुलजार होगा केंद्रीय हिंदी संस्थान, 16 देशों के 65 आवेदन प्राप्त हुए

Wed, 25 May 2022 01:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

केंद्रीय हिंदी संस्थान ने कोरोना महामारी के कारण दो सत्रों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाईं। अब ऑफलाइन कक्षाएं लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान दो सत्रों के बाद अब विदेशी छात्र-छात्राओं से गुलजार होगा। संस्थान प्रशासन ने सत्र 2022-23 में विदेशी छात्र-छात्राओं की कक्षाएं ऑफलाइन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। गत दो सत्रों में ऑनलाइन कक्षाएं लगाई गईं, इसमें छात्र-छात्राओं ने कम रुचि दिखाई थी। 

20 मई तक मांगे गए थे आवेदन 

सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान ने 20 मई तक दूतावासों के माध्यम से आवेदन मांगे थे। संस्थान के कुलसचिव डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी के मुताबिक अभी तक 16 देशों से करीब 65 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदनों का आना जारी है। चीन, रूस, श्रीलंका, साउथ कोरिया, मंगोलिया, रोमानिया, थाईलैंड, चाड, स्वीडन आदि देशों से आवेदन आ चुके हैं। आवेदनों की संख्या अभी और बढ़ने की उम्मीद है। 

1961 में हुई थी स्थापना 

आगरा में केंद्रीय हिंदी संस्थान की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी। संस्थान से प्रति वर्ष विदेशी छात्र-छात्राएं हिंदी की पढ़ाई करके अपने देशों में हिंदी को फैला रहे हैं। सत्र 2020-21 में कोरोना संक्रमण की वजह से विदेशी छात्र-छात्राओं का संस्थान में हिंदी पढ़ने के लिए आना संभव नहीं हुआ। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें