फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य केद्रों पर गर्भवती की सर्जरी की जाए

Fri, 19 Jan 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा की। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य केद्रों पर गर्भवती की सर्जरी की जाए। कोई भी प्रसव घर पर न हो। गर्भवती के परिजन को संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रेरित करें। जनपद में जो घरेलू प्रसव हुए हैं, उनकी सूची बनाकर दी जाए। डीएम ने कहा कि जनपद में माह दिसंबर में 157 घरेलू प्रसव हुए हैं। सर्वाधिक 48 घरेलू प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर के तहत हुए हैं। निजी चिकित्सालयों में हुए प्रसव में सर्वाधिक 102 प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर क्षेत्र में हुए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी बेवर इस ओर ध्यान दें। गरीब, संसाधनहीन व्यक्तियों को सरकारी चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। डीएम ने अच्छा कार्य करने पर एमओआईसी घिरोर व उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देने, एमओआईसी करहल और बरनाहल को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड सेंटर की नियमित जांच करने को कहा। पात्र गृहस्थ राशन कार्ड धारकों के गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति मंडल में सबसे खराब है। इसमें सुधार करें। नसबंदी का लक्ष्य पूरा करें। 20 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने को चयनित हुई हैं। सर्वे का कार्य पूर्ण कराकर इन्हें क्षय रोग मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें