फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्भवती महिला की छत से गिर कर मौत

Sun, 12 Jan 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में रविवार की शाम एक गर्भवती महिला की छत से गिर कर मौत हो गई। घटना के समय महिला छत पर पड़ी लकड़ियों को तिरपाल से ढक रही थी। महिला की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। ग्राम पीतम नगला निवासी सीमा (30) पत्नी हुकुम सिंह रविवार देर शाम मौसम खराब होने पर छत पर पड़ी लकड़ियों को तिरपाल से ढकने गई थी। वह लकड़ियों को ढक ही रही थी कि तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गली में आकर गिर गई। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। आवाज सुनकर परिजन ने घर से बाहर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सीमा लहूलुहान बेहोश सड़क पर पड़ी थी। परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति हुकुम सिंह ने बताया कि सीमा सात माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें