फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घी के डिब्बों में मिली बेशकीमती चीज...चार करोड़ रुपये कीमत, देखकर पुलिस रह गई हैरान; दो शातिर गिऱफ्तार

Sat, 20 Jul 2024 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ऐसे शातिरों को दबोचा है, जो नेपाल से चरस की सप्लाई कर रहे थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में शातिर और बरामद माल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बस में सफर कर रहे दो युवकों के पास 10-10 किलो की क्षमता वाले दो डिब्बे थे। वो सवारियों के बीच सामान्य यात्री की तरह बैठे थे। चरस तस्करी की सूचना पर पहुंची एसटीएफ और ताजगंज पुलिस ने बस को इनर रिंग रोड पर रुकवाया और जांच की। डिब्बों में अंगुली डालने पर घी था, मगर टीम की सूचना पक्की थी। शक होने पर जब डिब्बों को काटा गया तो पन्नी की परत में दोनों डिब्बों में 20 किलो चरस रखी थी। दोनों को पकड़ा गया लेकिन एक भाग गया। बाद में घेराबंदी कर उसे रकाबगंज में दबोचा गया। चरस की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें