मैनपुरी।गांव हसनपुर में गली से निकल रहे युवक पर पीआरडीकर्मी ने हमला कर दिया। आरोप है कि वर्दी का रौब दिखाते हुए जान से मारने की धमकी। तहरीर पर पुलिस ने पीआरडी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव हसनपुर निवासी आशीष पाल ने बताया कि 13 नवंबर को गांव निवासी पीआरडी कर्मी आशुतोष का झगड़ा हो रहा था। गली से गुजरने के दौरान आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।