आगरा। हजरत सूफी नसीर मियां अजीजी की दरगाह पर बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ फातिहा का आयोजन किया गया। दरगाह पर बड़ी संख्या में मुरीदों और जायरीनों ने अमन और शांति की दुआ मांगी। महफिल-ए-कव्वाली और लंगर का आयोजन किया गया। सज्जादानशीन सूफी मकसूद मियां नसीरी ने बताया कि जोहर की नमाज के बाद कुरानख्वानी की गई और फातिहा पढ़ी गई। उन्होंने अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मोहम्मद रेहान खान, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद मुस्ताक नसीरी, शमसुद्दीन मकसूदी, नजीरुद्दीन मकसूदी, अकलमंद मकसूदी आदि मौजूद रहे।