प्रयागराज से आगरा तक चलने वाली दोनों बसों का संचालन शुरू हो गया है। इन बसों का संचालन एक माह से बंद चल रहा था।
प्रयागराज से चलकर एक बस रात नौ बजे और दूसरी बस रात दस बजे के लगभग मैनपुरी पहुंचती है। आगरा से चलकर पहली बस सुबह आठ बजे और दूसरी बस सुबह नौ बजे के लगभग मैनपुरी पहुंचती है। दोनों बसों का संचालन एक महीने से बंद चल रहा था। इससे प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान हो रहे थे। दोनों बसों का संचालन फिर शुरू कर दिया है। मैनपुरी डिपो से भी प्रयागराज तक मैनपुरी डिपो की बस चालने का प्रस्ताव है।
प्रयागराज से आगरा तक चलने वाली बसों से यात्रियों को प्रयागराज तक जाने में सुविधा होगी। मैनपुरी डिपो की बस को मंजूरी मिलते ही उसका भी संचालन शुरू हो जाएगा। - पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो