अछनेरा। ग्राम पंचायत रायभा में रविवार को किरावली मार्ग पर एसपीडीपी टीम फाउंडेशन की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। ग्रुप ए में प्रशांत ठाकुर और बी में विकास बघेल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर दीपक बघेल, सचिन बघेल, पंकज बघेल, प्रह्लाद आदि मौजूद रहे।