फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कराटे प्रतियोगिता में प्रज्ञा शर्मा और मोहिनी ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
प्रज्ञा शर्मा 
विज्ञापन
आगरा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार से राज्य स्तरीय माध्यमिक कराटे प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन बालिकाओं के मुकाबले खेले गए। इसमें आगरा मंडल की 35 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले ही दिन आगरा मंडल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। -48 किग्रा भार वर्ग में प्रज्ञा शर्मा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं -52 किग्रा भार वर्ग में मथुरा की मोहिनी ने शानदार प्रदर्शन से मंडल का नाम रोशन किया। आयोजकों के अनुसार, बालिकाओं की स्पर्धाओं के बाद 18 और 19 अगस्त को बालकों की राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें मंडल के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें