फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर विधानसभा उपचुनावः प्रसपा भी कूदी चुनाव में, शिवपाल ने घोषित किया प्रत्याशी

Mon, 29 Apr 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रसपा प्रत्याशी दिलीप बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने भी उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में ताल ठोंक दी है। पार्टी ने युवा चेहरे के रूप में दिलीप बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है। शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के बाद प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने उनको प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


दिलीप बघेल महानगर इकाई में प्रमुख महासचिव हैं। इससे पूर्व वह समाजवादी पार्टी के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भी रहे हैं। मगर, जब शिवपाल सिंह यादव ने सपा छोड़कर अपनी पार्टी बनाई तो दिलीप बघेल उनके साथ आ गए। तब से वह पार्टी के कार्यों में ही सक्रिय हैं।

रविवार शाम उनको प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा हुई। इसके बाद चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में पार्टी की बैठक हुई। दिलीप बघेल सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नितिन कोहली का कहना है कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में उनका संगठन पहले से ही मजबूत है। ऐसे में पार्टी प्रत्याशी दमदारी से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें