फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दामाद ने सास को पीटा, चचेरे ससुर का सिर फोड़ा

Wed, 03 Jun 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिजकौली में दामाद के हमले में घायल मां-बेटी
विज्ञापन
बाह। बिजकौली गांव में मंगलवार की दोपहर 12 बजे दामाद ने अपनी सास को पीट दिया, चचेरे ससुर का डंडे से सिर फोड़ दिया। दूसरी बेटी की शादी के बाद पत्नी को ले जाने की कहने पर भड़के दामाद ने हमला किया था। बिजकौली की राधा देवी ने पुलिस को बताया कि बेटी खुशबू की शादी पिछले साल भिंड मध्य प्रदेश के विकास के साथ हुई थी। मंगलवार को विकास खुशबू को लेने के लिए आया था। उन्होंने दूसरी बेटी की 22 जून को शादी होने के बाद खुशबू को ले जाने की बात कही थी। जिससे गुस्साए विकास ने विवाद के बाद उसके साथ मारपीट कर दी थी। बीच बचाव को आई बेटी खुशबू को भी पीट दिया। इतना ही नहीं मामला तूल पकड़ा तो समझाने के लिए चचेरे ससुर महिपाल आए तो पास में रखा डंडा उठा कर उनका सिर फोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें