फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधान को रास्ते में घेरकर किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

Tue, 08 Aug 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव मिहारी के प्रधान को रास्ते में घेरकर उस पर जानलेवा हमला किया गया। मामले में प्रधान ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अमरनाथ 4 अगस्त की शाम गांव से कासगंज के अमांपुर चौराहा पर जा रहे थे। जब वह नगला सहजन के समीप पहुंचे तभी नगला सहजन निवासी प्रमोद, सोनू एवं तीन अन्य लोगों ने ग्राम प्रधान को घेर लिया। उसके साथ कहासुनी करते हुए लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया गया। जिसमें प्रधान गंभीर घायल हो गया। उसकी चीख पुकार की। तभी मार्ग पर राहगीरों को आता देख आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें