कासगंज। क्षेत्र के ग्राम में एक महिला से ग्राम प्रधान के द्वारा महिला से अभद्रता की गई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। महिला के जेठ ने एसपी से शिकायत की।
मामला रविवार की सुबह का बताया जा रहा है। महिला अपने घर पर मौजूद थी। तभी गांव का प्रधान चुनावी रंजिश के चलते वहां पहुंच गया। महिला से अभद्रता की गई। जिसका वीडियो शाम को वायरल हो गया। मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत महिला के जेठ ने पुलिस अधीक्षक से की है। वहीं आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।