फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: प्रधान के पति और उसके साथियों ने पुलिस पर की फायरिंग, गड्ढे में छिपकर सिपाहियों ने बचाई जान

Sat, 10 Sep 2022 03:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

खेत में चकरोड डलवा रहे प्रधान पति के खिलाफ एक ग्रामीणों ने सूचना दी थी। इस पर पीआरवी के सिपाही  मौके पर पहुंचे, तभी उन पर हमला कर दिया गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा कारतूस का खोखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना सकीट क्षेत्र में शुक्रवार की रात गांव करमचंद पुर की महिला प्रधान के पति और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जमीन विवाद की सूचना पर पीआरवी के सिपाही गांव पहुंचे थे, तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। सिपाहियों ने गड्ढे में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे और शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं। 

विज्ञापन


गांव करमचंद्र पुर निवासी विजय सिंह ने प्रधान पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ग्राम प्रधान के पति सुधीर कुमार ने लेखपाल से चकरोड की पैमाईश कराई है। उस वक्त विजय सिंह और उसके परिवार के लोग घर पर नहीं थे। जब शाम को वे लोग घर आए तो पता चला कि उनके खेत में चकरोड डाला जा रहा है। 

पीड़ित ने बुलाई थी पुलिस 

विज सिंह अपने पुत्र प्रेमचंद्र और सूबेदार के साथ खेत पर पहुंचे। उन्होंने चकरोड डालने से मना किया। आरोप है कि प्रधान पति व अन्य लोगों ने उन्हें गाली गलौज करते हुए धमकाकर भगा दिया। पीड़ित ने 112 नंबर कॉल कर पुलिस बुला ली। इस पर प्रधान पति सुधीर कुमार और उसके साथियों ने पीड़ित और सिपाहियों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। सभी ने गड्ढे में छिपकर जान बचाई। 

सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई। तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि प्रधान पति सुधीर कुमार व अन्य ने पीआरवी 1970 के सिपाहियों पर फायरिंग की गई थी। घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी मिले हैं। खाली शराब की बोतलें भी बरामद हुई है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें