फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाबा साहब की जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। कस्बे में मोहल्ला सातोली से मंगलवार को बाबा साहब की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष गेंदालाल और संयोजक शिवदत्त लोहिया के नेतृत्व में यह फेरी निकाली गई। इसके बाद आंबेडकर पार्क में पूर्व पालिकाध्यक्ष विश्वंभर सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। संचालन महावीर सिंह आदित्य ने किया। भाजपा नगर अध्यक्ष स्वदेश बघेल सहित सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। वहीं, बुधवार को दोपहर एक बजे सामूहिक विवाह और शाम को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार शाम छह बजे विधायक धर्मपाल सिंह शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। मौके पर वैजयंती देवी, कुसुम देवी, महावीर सिंह आदित्य, राकेश मौर्य, दयाशंकर ठेकेदार, राजवीर सिंह कुश, गेंदालाल , संजय शास्त्री, औसिद कुमार, मदन मोहन त्यागी, राज कपूर मौर्य और कुसुमाकर कर्दम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें