कासगंज। जिले की दो ग्राम पंचायतों में कराए विकास कार्यों में प्रधान व सचिव द्वारा घालमेल किए। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर डीपीआरओ ने दो प्रधानों के अधिकार सीज करने की कार्रवाई की।सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव अजीत नगर निवासी शैलेंद्र कुमार सोलंकी ने ग्राम प्रधान व सचिव विकास कार्य में घालमेल की शिकायत डीएम से की। इसके बाद मई 2024 में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी द्वारा जांच की गई। जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान प्रीति ने अपने पति के निजी खाते में 1,43200 रुपये और देवर आशीष कुमार के खाते में 675000 रुपये, देवरानी नेहा के खाते में 198400 रुपये भेजे गए, जो कि नियम विरुद्ध है। ग्राम प्रधान ने सचिव के साथ मिलकर 1017600 रुपये ग्राम पंचायत निधि के खाते से अवैध तरीके से निकालकर मनमाने तरीके खर्च किए। जांच के दौरान ग्राम प्रधान उपरोक्त धनराशि मजदूरों को भुगतान करने के मामले में उल्लेखित की। प्रधान को सितंबर माह में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी ग्राम प्रधान ने अपना पक्ष जांच समिति के समक्ष प्रेषित नहीं किया। सीडीओ ने नवंबर में 10 दिन के अंदर प्रधान अपना जवाब मांगा गया, लेकिन प्रधान द्वारा साक्ष्यहीन उत्तर दिया। वहीं गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम पिथनपुर निवासी शैलेंद्र कुमार ने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत की गई। इसकी जांच जिला कृषि अधिकारी से अगस्त माह में कराई गई। जांच के दौरान प्रधान से अपना पक्ष रखने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन प्रधान अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया। जांच में मनरेगा कार्यों में मृतक अजबश्री के नाम से मस्टरोल जारी कर 1451 व 2556 रुपये का फर्जी तरीके से भुगतान किया गया।वहीं मनरेगा से सुभाष के बाग से भुजपुरा संपर्क मार्ग तक चक मार्ग कराकर 70788 रुपये का भुगतान किया गया।