फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर में पानी भरने से विद्युत आपूर्ति ठप, पंपसेट से पानी निकालने में जुटे कर्मी

सार

शहर में तेज बारिश के दौरान बुधवार रात्रि दो बजे से बिजली संकट पैदा हो गया।जिसके चलते सब स्टेशनों को दी जाने वाली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली कटने पर लोगों को अंदाजा लगाया कि बरसात के कारण आपूर्ति ठप हुई होगी।
विज्ञापन
कासगंज में बारिश से भिटौना बिजली घर में भरा बरसात का पानी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। शहर में तेज बारिश के दौरान बुधवार रात्रि दो बजे से बिजली संकट पैदा हो गया। शहर के मुख्य भिटौना बिजलीघर में बारिश का पानी भर गया। जिससे कंट्रोल पैनल में खराबी आ गई। पानी भरा होने के कारण खराबी दूर नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार की देर सायं तक पंपसेट लगाकर बिजलीघर पर भरे पानी को निकालने में विद्युत विभाग के कर्मी जुटे रहे। लोग दिनभर बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली न आने से लोगों को पेयजल की दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर की करीब डेढ़ लाख की आबादी लगातार विद्युत संकट को लेकर परेशान रही।
विज्ञापन

बुधवार रात ज्यादा बारिश हो से भिटौना के बिजलीघर में काफी पानी भर गया। जिसके चलते सब स्टेशनों को दी जाने वाली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटने पर लोगों को अंदाजा लगाया कि बरसात के कारण आपूर्ति ठप हुई होगी। लेकिन जब पूरी रात के बाद सुबह तक बिजली नहीं आई तो लोगों को पता चला कि बिजली घर में भी जलभराव हो गया है। सुबह-सुबह लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा, इस दौरान हैंडपंपों पर भीड़ रही। जिन घरों में जनरेटर आदि की सुविधा थी वहां तो पानी मिल गया, लेकिन ज्यादातर लोगों के सामने पेयजल का संकट बना रहा। बृहस्पतिवार की देर सायं तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी और पंप सेटों से पानी निकाला जा रहा था।
भिटौना बिजलीघर में पानी भरने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हुई है। कंट्रोल पैनल ट्रांसफार्मर में तकनीकि खामी आ गई। बिजलीघर से पानी निकलवाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी- राजकुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें