जगनेर। क्षेत्र में लगातार तीन दिन से आंधी के साथ हो रही बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। सिंगावली गांव के किसान राजेश, देवरी के मनोज, कासिमपुर के जगन, सिंगाइच के राधेश्याम आदि ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। भीगने से गेहूं के दाने काले पड़ने की आशंका है। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा।