मलपुरा। ग्वालियर हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिसकी वजह से राहगीर परेशान हैं। गांव इटोरा चौराहे से पहले सड़क में गड्ढे होने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव बाद पर इनर रिंग रोड ओवर ब्रिज के नीचे सड़क पर गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं। राहगीर सुशील चाहर ने बताया कि रविवार को बाइक से ककुआं जा रहे थे। इसी बीच गड्ढे में बाइक फिसल गई। रोहता चौराहा निवासी गिरीश शर्मा ने बताया कि बमरोली रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर जलभराव से गड्ढे हो गए हैं। संवाद