फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल घाट पर स्नान न करने को लगाए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। चंबल नदी के घाटों पर संभावित हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को मनसुखपुरा पुलिस ने चंबल नदी के महेबा घाट, करकौली सहित अन्य घाटों पर चेतावनी पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया।पुलिस ने घाटों पर पहुंचे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को बताया कि नदी के गहरे पानी और खतरनाक स्थानों पर स्नान करना जानलेवा साबित हो सकता है। लोगों से अपील की गई कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी के जोखिम भरे स्थानों पर स्नान करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें