फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एनएसएस शिविर में साइबर सुरक्षा विषय पर बनाए पोस्टर

विज्ञापन
बाह में एनएसएस के ​शि​विर में जागरुता रैली
विज्ञापन
बाह। भदावर पीजी कॉलेज बाह के 7 दिवसीय एनएसएस के शिविर के पांचवे दिन बुधवार को स्वयं सेवकों को सामाजिक कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व का बोध कराया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि योग व्यायाम के साथ शुरू हुए शिविर में स्वयं सेवकों ने पर्यावरण स्वच्छता, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा विषय पर पोस्टर बनाए। विजेताओं को प्रचार्य प्रो. महेंद्र कुमार ने प्रोत्साहित किया। पोस्टर प्रतियोगिता के बाद रैली निकाल कर लोगों को सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य का बोध कराया। पानी व्यर्थ न बहने देने और नाली, गलियां साफ रखने के लिए जागरुक कर गंदगी से पनपने वाली बीमारियों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. दिग्विजय नाथ यादव, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. इंद्रपाल सिंह, डॉ. ओमकार, डॉ. पंकज, डॉ. आशीष, डॉ. कोमल, डॉ. निखिल, डॉ. राहुल पचौरी, सूरज, सुरेन्द्र, नंदनी, वंशिका, खुशी, तन्नू, अंजली आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें