फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: विधायक की फेसबुक आईडी पर सरकार के खिलाफ पोस्ट, वायरल होने पर बोले- हैकर्स की हरकत

Wed, 28 Apr 2021 04:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमांपुर से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की फेसबुक आईडी पर सरकार और भाजपा के खिलाफ डाली गई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप - फोटो : Facebook/devendar.pratapmla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के अमांपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक की फेसबुक आईडी से सरकार और पार्टी के खिलाफ एक पोस्ट डाली गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद भाजपा विधायक की फेसबुक आईडी एक और पोस्ट डाली गई। इसमें लिखा गया कि अमांपुर विधायक की फेसबुक आईडी को हैक कर ली गई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ सहावर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की फेसबुक आईडी से सुबह एक पोस्ट वायरल हुई। जिसमें ऐसी टिप्पणी की जा रही है, जो भाजपा और सरकार के खिलाफ है। पोस्ट में लिखा है, 'वो चाहता है तुम बस वही बात करो। वो दिन को कह दे रात तो रात कहो। लिंकन ने कहा था कि आदमी का चरित्र समझना हो तो उसे सत्ता दे दो। क्योंकि उसके बाद ही इंसान असली रंग दिखाता है। जैसे भाजपाई दिखाने लगे हैं। हमारे पुरखों ने आजादी के बाद भाजपा को सत्ता से यूं ही दूर नहीं रखा।' 

विधायक ने दर्ज कराया मुकदमा 
यह पोस्ट फेसबुक पर वायरल हो गई। उसके बाद उस पर तरह-तरह की टिप्पणियां आईं। इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट व्हाट्सएप, ट्विटर पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बाद में भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप की फेसबुक आईडी पर एक और पोस्ट डाली गई। जिसमें लिखा था कि विधायक अमांपुर की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। विधायक ने आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेरी फेसबुक आईडी हैक करके यह पोस्ट डाली गई है। मैंने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस से अनुरोध किया है कि जल्द इस मामले में कार्रवाई करें। उधर, सीओ सहावर शैलेंद्र परिहार ने कहा कि जानकारी में आया है कि विधायक की ओर थाना सहावर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में जांच कराई जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें