फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार विक्रेता बनकर युवक से खाते में डलवाए रुपये

Sat, 02 Mar 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। नगला गंगू गांव निवासी एक युवक ने कार खरीदने के लिए फोन पर प्रतापगढ निवासी एक व्यक्ति से संपर्क किया। इसके बाद कई बार में नामजद ने अपने खाते में हजारों रुपये डलवा लिए। अब फिर से रुपये की मांग कर रहा है। परेशान पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के नगला गंगू गांव निवासी आदित्य शाक्य ने शनिवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी। इसमें पुलिस को बताया कि वह कार खरीदने के लिए रूपापुर प्रतापगढ निवासी एक व्यक्ति से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद उस व्यक्ति ने उसे व्हाट्सअप पर कार की फोटो और भुगतान के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराया। आदित्य ने भेजे गए क्यूआर कोड पर तीन बार में 3200 रुपये, 17999 और 17960 रुपये डाल दिए।अब कार विक्रेता और उसका एक साथी गाड़ी में जीपीएस लगवाने के नाम 17907 रुपये डालने के लिए कह रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कार बिक्री के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें