पत्नी, साली और सास के अश्लील फोटो किए वायरल
मैनपुरी। विवाहिता को ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज में कार की मांग की। जब मांग पूरी नहीं की तो पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी, साली और सास की अश्लील फोटो वायरल कर दीं। पीड़िता की तहरीर पर पति, देवर व अन्य परिजन के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2023 को शहर निवासी एक युवक के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज में कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिन पहले पति और देवर ने उसकी, बहन और मां की अश्लील फोटो वायरल कर दीं। संवाद