फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विज्ञान में पूनम और अंग्रेजी में शैली सर्वश्रेष्ठ

Mon, 15 Sep 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 6 पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर शिक्षण अधिगम सामग्री को दिखाते ​शिक्षक और ​शिक्षका
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान विषय से पूनम दुबे और अंग्रेजी विषय से शैली पांडेय के टीएलएम को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। प्रदर्शनी में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक, विज्ञान और संस्कृति आदि विषय के शिक्षण अधिगम सामग्री को शिक्षकों द्वारा प्रदर्शित की गई। सर्वश्रेष्ठ टीम में विज्ञान विषय में पूनम दुबे, अंग्रेजी में शैली पांडेय, हिंदी में डॉ. सरोज यादव, संस्कृत में सुनीता देवी, गणित में खुशबू पांडेय और सामाजिक विज्ञान में समीक्षा के टीएलएम का चयन हुआ। आयोजन में सुमन और ज्योति सक्सेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान प्रधानाचार्य सुमन यादव ने कहा कि शिक्षण अधिगम सामग्री शिक्षकों और छात्रों के मध्य एक मधुर संबंध स्थापित करती है और विषय को रुचिकर बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें