अमर उजाला ब्यूरो आगरा। रविवार की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे शहर में दीपक जलाए गए लेकिन इसके साथ ही कुछ लोगों ने जोरदार आतिशबाजी भी की। यह आतिशबाजी शहर की हवा के लिए बेहद खतरनाक साबित हुई। महज 2 घंटे के अंदर ही प्रदूषण स्तर में 3 गुना की बढ़ोतरी हो गई। दीपक जलाने से पहले रात 8 बजे धूल कण यानी पार्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम की मात्रा 48 पर थी जो रात 10 बजे यह 150 पर पहुंच गई। पूरे सप्ताह आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स काफी बेहतर रहा था लेकिन जिस तरह से रात में धुआंधार आतिशबाजी चलाई गई। उससे रात 10 बजे से लेकर रात 12 बजे तक प्रदूषण स्तर अधिकतम पर पहुंच गया। रात में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 की मात्रा अधिकतम 204 के स्तर पर पहुंच गई पीएम 2.5 के अलावा सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की मात्रा में भी रात में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसे बढ़ता गया पीएम कण रात 8 बजे 48 रात 9 बजे 114 रात 10 बजे 150 रात 11 बजे 204