फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मतदान कार्मिक निष्पक्ष रहकर प्रक्रिया पूर्ण कराएं

Wed, 23 Oct 2024 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान कार्मिक निष्पक्ष रहकर प्रक्रिया पूर्ण कराएं
विज्ञापन


- सुदिती ग्लोबल एकेडमी में हुआ कार्मिकों का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बुधवार को सुदिति ग्लोबल एकेडमी में पीठासीन, मतदान अधिकारियों के प्रथम दिवस के प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। कहा कि मतदान कार्मिक निष्पक्ष रहकर मतदान प्रक्रिया को पूर्ण कराएं। पारदर्शिता के साथ काम करें।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान ईवीएम संचालन, वीवीपैट कनेक्ट करने की प्रक्रियाओं की जानकारी कर लें। मॉक पोल प्रक्रिया की भी जानकारी लें। मतदान कार्मिकों की लापरवाही, ईवीएम के कनेक्ट करने में बरती गई कोताही मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। इसके लिए पूरी जानकारी होना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टेंडर, चैलेंज वोट के लिए सावधान रहें। पीठासीन अधिकारी आयोग के निर्देशों का पालन करें। मतदाता अपनी उंगली पर अमिट स्याही न लगवाए तो पीठासीन अधिकारी उसको वोट डालने की अनुमति नही देगें।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक नेहा बंधु, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान एसएन गंगवार, सुदिति ग्लोबल के प्रबंध निदेशक डॉ. राममोहन, डॉ. कुसुम मोहन, लव मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें