फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में गिर गया धान का भाव : योगेश दीक्षित

विज्ञापन
04एमएनपी-32-नवीन मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बातचीत करते प्रदेश महासचिव - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर कांग्रेस कमेटी के वार्ड 14 की बैठक मंगलवार को नवीन मंडी में हुई। प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस शासन में धान पांच हजार रुपये से अधिक बिकता था। भाजपा शासन में उसकी कीमत घटकर दो हजार रुपये रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। भाजपा की पोल अब जनता के बीच खुल चुकी है। प्रदेश सचिव कनिष्क पांडेय ने कहा कि किसानों और बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आंदोलन चलाएगी। बैठक करके वॉर्ड कमेटी बनाई जाएगी। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा शहर में संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, प्रमोद कुमार, शिवेंद्र कुमार, रामविलास, भीमसेन, रघुवीर सिंह, सुनील कश्यप, ऋषिकांत, मुन्नालाल, सुंदर यादव, पिंकू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें