कासगंज। कोरोना संक्रमण के फिर से फैलने की आशंका जताई जा रही है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। गाइड लाइन का पालन कराने सहित अन्य बिंदुओं पर कोतवाली प्रभारी बीपी गिरि ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। वहीं, बिना मास्क के न रहने के लिए चेताया।
कोतवाली प्रभारी ने कहा कि एडीजी कानून व्यवस्था ने कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। कोराना का संक्रमण फिर से न हो, इसके लिए सभी को बचाव करने की जरूरत है। सभी पुलिसकर्मी दो गज दूरी मास्क है जरूरी सिद्धांत का पालन करें। पुलिसकर्मियों का जनता से सीधा संपर्क रहता है। कोराना से बचाव के लिए पुलिस कर्मीमास्क लगाएं और सेनेटाइजर का प्रयोग करें। साथ ही लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। ।