फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला, वर्दी फाड़ी

Wed, 08 Nov 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज पुख्ता में रविवार रात सर्कस के शो में लड़की के साथ छेड़खानी की घटना पर पहुंची पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) पर तैनात दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना हो गई। काफी देर तक पुलिस का विरोध किया गया। मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ की दी गई। वहीं पीआरबी के शीशे भी तोड़ दिए। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी हेम सिंह जाटव के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा व संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कराने वाले हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह का काहना है कि उनकी ड्यूटी पीआरबी 1146 पर थी। उनके अलावा हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार व पीआरबी चालक अवधेश कुमार मौजूद थे। तीनों पुलिसकर्मी 5 नवंबर को समय करीब 8:30 बजे शिकायत पर ग्राम कादरगंज पुख्ता पहुंचे। किसी ने शिकायत की कि गांव में एक व्यक्ति सर्कस दिखा रहा है। वहां लड़कियां भी मौजूद हैं और उनके साथ छेड़खानी की घटना हो सकती है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पहले से हेम सिंह जाटव व तीन अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस के पहुंचने पर हेम सिंह ने पुलिसकर्मियों का विरोध शुरू कर दिया और वहां आने पर ऐतराज जताया। पुलिसकर्मियों ने जब विरोध किया तो हेम सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे फिर टोका तो हेम सिंह व उसके साथी मारपीट करने लगे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सभी पुलिसकर्मी पीआरबी वैन में बैठे थे और पीआरबी में घुसकर न केवल मारपीट की बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी। पीआरबी के शीशे भी तोड़ दिए। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जिसमेंहेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह के चोटें आ गईं। उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। हेड कांस्टेबल ने मामले की प्राथमिकी हेम सिंह के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें