फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिपाही ने युवक को घर से उठाया, फर्जी केस में फंसाया

Sat, 24 May 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने सिपाही पर बेटे को जबरन घर से ले जाकर शराब के झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर सीओ भोगांव मामले की जांच कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए हैं। बेवर में फर्रुखाबाद रोड के पास निवास कर रहे शैलेंद्र सिंह ने चौहान ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि उनका पुत्र 17 मई को घर पर था। रात के समय बेवर थाने में तैनात एक आरक्षी सादा वर्दी में दरवाजे पर आया और गालीगलौज करने लगा। गालीगलौज सुनकर वह और उनका बेटा गौरव चौहान बाहर आ गए। आरोप है कि इसके बाद सिपाही जबरदस्ती गाैरव को पकड़कर ले जाने लगा। परिजन के रोकने के बाद भी वह गाैरव को अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे हवालात में बंद कर आबकारी अधिनियम के तहत झूठा केस दर्ज कर दिया। एसपी को बताया कि उनके पुत्र पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। घर से ले जाने का सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। एसपी ने मामले की जांच सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा को सौंपी। पीड़ित ने सीओ कार्यालय पहुंच कर बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें