फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नानामऊ के रहने वाले पुलिसकर्मी का बीमारी के चलते निधन

Tue, 18 Jun 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी एक पुलिसकर्मी का बीमारी के चलते आगरा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह वर्तमान में कानपुर में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। मंगलवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव नानामऊ निवासी नरेंद्र सिंह (36) वर्तमान में कानपुर के थाना चमनगंज में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। कुछ दिन पूर्व उनकी तबियत खराब हुई तो वह छुट्टी लेकर गांव नानामऊ आ गए थे। हालत गंभीर होने के बाद परिजन उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडीकल कॉलेज ले गए थे। वहां सोमवार को उपचार के लिए आरक्षी का निधन हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार को परिजन शव को लेकर पैतृक गांव नानामऊ आए। वहां पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजन ने बताया कि नरेंद्र 2011 बैच में आरक्षी थे। परीक्षा पास कर वह मुख्य आरक्षी बन गए थे। आरक्षी के एक पुत्री विधि और पुत्र विधान है। आरक्षी के असमय निधन के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें