फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: होली के बाद गैंगस्टरों की संपत्ति होगी जब्त, एडीजी ने आठ जिलों के एसएसपी को दिए निर्देश

Sun, 13 Mar 2022 02:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विधानसभा चुनाव के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। एडीजी जोन ने माफिया और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही होली के त्योहार पर सुरक्षा को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
एडीजी राजीव कृष्ण ने दिए दिशा-निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद एक तरफ जहां सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई, वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी एक्शन में आ गई है। होली पर विवाद करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी कर ली गई है। वहीं गैंगस्टरों की संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। होली के बाद संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। जनता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने इस संबंध में आगरा समेत आठ जिलों के एसएसपी को दिशा-निर्देश दे दिए हैं।

होली को लेकर पुलिस को किया अलर्ट 

एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि चुनाव बाद होली पड़ रही है। ऐसे में लोग अपनी रंजिश निकाल सकते हैं। इसको लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। शहर से लेकर देहात तक किसी तरह का विवाद नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटेगी। इसके लिए दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शांति कमेटी की बैठक भी कराई जा रही हैं। 

माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश 

उधर, चिह्नित माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। पिछले दिनों गैंगस्टर एक्ट के भी मुकदमे लिखे गए हैं। आरोपियों की संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। इनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन को जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद प्रशासन की ओर से निर्णय लिया जाएगा। जमीनों पर कब्जे, छेड़छाड़, अवैध वसूली की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी। थानों और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में आने वाली जनता की शिकायतों के भी त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें