फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक पर घूमकर होली में हुड़दंगियों को पकड़ेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पुलिस लाइंस में सोमवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने होली व रमजान के मद्देनजर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि होली पर अधिकतर फोर्स को दोपहिया मोटरसाइकिलों से गश्त करवाई जाए। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विवादित स्थलों पर होलिका नहीं रखी जाएगी, नए आयोजनों की अनुमति नहीं होगी। डीजे की डेसिबल सीमा व शराब पीकर वाहन चलाता पाए जाने पर वाहन सीज किए जाएं। रमजान में मस्जिदों के आसपास सतर्कता, नमाज के समय यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, पॉक्सो के मामलों, जुआ-सट्टा, अवैध खनन व अतिक्रमण पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट लक्ष्य के तहत सड़क सुरक्षा अभियान भी तेज करने को कहा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें