फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवीगंज पुल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गोकश

Sat, 22 Jun 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को थाना पुलिस ने शनिवार के दिन नवीगंज पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुछ दिन पहले गोकशी कर ले जाए जा रहे गोवंश को पुलिस ने मुक्त कराया था। वाहन में गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद जुनैद निवासी मोहल्ला बबलपुरी जनपद रामपुर व अन्य के खिलाफ गोवध निवारण, पशु क्रूरता अधिनियम आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी को सूचना मिली कि गोकशी के मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद जुनैद नवीगंज पुल के नीचे बैठा हुआ है। सूचना पर एक टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर गोकश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें