युवती के बयान पर लगाई थी चार्जशीट
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि युवती ने पहला मुकदमा वर्ष 2018 में थाना जगदीशपुरा में लिखाया था। इसमें घर में घुसकर मारपीट, लूट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। वादी ने अपना नाम दूसरा लिखा। पुलिस ने आरोपी विनय प्रताप को जेल भेजा। बयान के आधार पर चार्जशीट भी लगा दी।
युवती ने 22 मई 2020 को ही दूसरा मुकदमा व्यापारी अभिषेक तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म का दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इसमें भी कोर्ट में युवती के बयान के आधार पर चार्जशीट भी लगा दी। आरोप है कि युवती ने तीसरा मुकदमा रिंकू के खिलाफ दर्ज कराया। इसके बाद लाखों रुपयों की मांग की। उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर युवती ने कोर्ट में बयान दे दिए। इस आधार पर वो आरोपी बन गए। पुलिस ने उन पर भी चार्जशीट लगा दी।
परिवार के लोग भी शामिल
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती सोशल मीडिया की मदद से व्यापारियों को अपने जाल में फंसाती थी। उनसे दोस्ती के बाद संबंध बनाती है। खुद ही वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती है। रुपये नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करा देती है। उसके परिवार के लोग भी शामिल हैं। उनके संबंध में विवेचना चल रही है।