कासगंज। गो हत्या, जानलेवा हमले के गैंगस्टर के आरोपी हारुल उर्फ हारुन की 9 लाख रुपये की चल संपत्ति कुर्क करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि आरेापी पर सोरोंजी थाने में गैंगस्टर का मामला संचालित है। जिलाधिकारी न्यायालय के 28 जून के संपत्ति जब्त करने के आदेश के संबंध में ढोलना थाना पुलिस के द्वारा आरोपी का ट्रैक्टर जब्त किया है। इस ट्रैक्टर को आरोपी ने अपराध करके अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदा है। उन्होंने बताया कि आरोपी हारुल ने यह ट्रैक्टर अपनी मां जमीला बेगम के नाम पर 2020 में खरीदा था। इस ट्रैक्टर को भौतिक रूप से जब्त किया गया है। आरोपी पर सोरोंजी थाने में जानलेवा हमला, गो हत्या निवारण अधिनियम, आयुध अधिनियम, बलवा व गैंगस्टर की धाराओं में मामले दर्ज हैं।