फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरोपी को तलाश रही पुलिस

Mon, 30 Dec 2024 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। महिला को ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी लगातार दूसरे दिन भी पुलिस के पास नहीं पहुंचा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। दरअसल, प्रभात साहू निवासी गली सत्तार बैंड सहावर गेट पर एक महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसकी विवाहित पुत्री पर बुरी आत्माओं का साया बताते हुए प्रभात साहू ने खुद का तांत्रिक बताते हुए पांच लाख रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि प्रमोद साहू नहीं वरन प्रभात साहू ने महिला को ब्लैकमेल किया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसे बुलाया गया है लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें