आईएसबीटी पर खाना बटवा ते थाना हरी पर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आपकी बस आ चुकी है। इटावा, मैनपुरी वाले बस में बैठ जाएं, जिन लोगों ने खाना नहीं खाया है, वह लाइन में लगकर खाना खाएं। जिनकी बस नहीं आई है, वह एक तरफ बैठे रहें। किसी को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इन दिनों आईएसबीटी पर पुलिस माइक से यही अनाउंस कर रही है। पुलिस वाले ना सिर्फ रोडवेज कर्मियों की भूमिका निभा रहे हैं बल्कि पलायन कर आ रहे लोगों के लिए खाने तक का इंतजाम कर रहे हैं। उनके लिए बस और अन्य वाहनों का इंतजाम भी कर रहे हैं। लॉक डाउन के बाद दिल्ली और हरियाणा से हजारों की संख्या में पलायन कर रहे लोग मथुरा होते हुए आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। इन लोगों के खाने-पीने का इंतजाम पुलिस कर रही है। सामाजिक संगठनों और अन्य तरीके से प्राप्त होने वाले भोजन को बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को दिया जा रहा है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है। पुलिसकर्मी खुद मास्क और ग्लब्स पहनकर ही भोजन का वितरण करते हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति ना हो, इसके लिए पर्याप्त फोर्स लगी हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बावजूद पुलिसकर्मी दिन रात एक किए हैं। लोगों को आगरा की सीमा और बाहर तक की बसों में और ट्रकों में बैठाया जा रहा है। जिससे वह सहूलियत से अपने घर पहुंच सके।
आईएसबीटी पर इस तरह से आ रही है भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
आईएसबीटी पर इस तरह से आ रही है भीड़