फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। मंगलवार को बाजार करने आई मां से बिछड़े चार वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिला दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सूपा निवासी राजपाल सिंह की पुत्री सीमा चार वर्षीय पुत्र लकी के साथ घर आई हुई थी। मंगलवार को वह बच्चे के साथ घिरोर मार्ग स्थित बाजार में खरीदारी करने गई। इस दौरान बच्चा किसी तरह मां से बिछड़ गया। काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। उधर रोते हुए घूम रहे बच्चे को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बच्चे को साथ लेकर परिजन की तलाश में जुट गई। करीब तीन घंटे बाद परिजन मिल गए। लकी को सकुशल देख मां सीमा व अन्य परिजन के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें